होम सीएम योगी के आने से ठीक पहले वाराणसी में सर्किट हाउस की बिजली गुल, अफसरों के छूटे पसीने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 17, 2023 09:15 PM

सीएम योगी के आने से ठीक पहले वाराणसी में सर्किट हाउस की बिजली गुल, अफसरों के छूटे पसीने

सीएम योगी के आने से ठीक पहले वाराणसी में सर्किट हाउस की बिजली गुल, अफसरों के छूटे पसीने

सीएम योगी के आने से ठीक पहले वाराणसी में सर्किट हाउस की बिजली गुल, अफसरों के छूटे पसीने

यूपी में बिजली हड़ताल से स्थिति गंभीर होती जा रही है। वाराणसी का बड़ा इलाका भी बिजली संकट से जूझ रहा है। यहां तक कि वाराणसी में सीएम योगी के आने से ठीक पहले सर्किट हाउस तक की बिजली गुल हो गई।

इसकी जानकारी मिलते ही अफसरों में खलबली मच गई। तत्काल निजी कर्मचारियों को बुलाकर बिजली को ठीक करने की कवायद शुरू की गई।

सीएम योगी दो दिनी दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। पीएम मोदी के 24 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करने के साथ सीएम योगी संघाई सहयोग संगठन के पर्यटन मंत्रियों के साथ डिनर और मीटिंग में हिस्सा लेंगे। शाम चार बजे के करीब सीएम योगी को वाराणसी पहुंचना था।

मुख्यमंत्री के वाराणसी पहुंचने से ठीक पहले सर्किट हाउस की बिजली गुल हो गई। बिजली गायब होते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मच गई। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बत्ती गुल के पीछे किसी साजिश की आशंका भी जताई गई। पता चला कि केबिल में कुछ खराबी आई है।

सीएम योगी को सर्किट हाउस में ही रुकना और बैठक लेना था, इसे देखते हुए अधिकारियों के पसीने छूटने लगे। तत्काल निजी कर्मचारियों को बुलाकर केबिल को ठीक करने की कवायद शुरू की गई।

वहीं, वाराणसी के अन्य इलाकों में भी बिजली संकट गहरा गया है। एक अनुमान के अनुसार शहर में 40 फ़ीसदी इलाकों में बिजली नहीं है। चौकाघाट उपकेंद्र के सभी 11 फीडर से आपूर्ति बाधित है। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रबंध निदेशक के सारे दावे फेल होते दिखाई दे रहे हैं।राजकीय आयुर्वेदिक हॉस्पिटल की भी बिजली बाधित है। यहां जनरेटर से काम चल रहा है। कैंट के होटलों वाले इलाके में बिजली गुल रहने के कारण रात भर जनरेटर चलता रहा। जल कल ने कई इलाकों में पानी के टैंकर भेजे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)