होम मायावती ने हटाए बसपा के सारे प्रवक्ता, कहा- जो भी बोलेगा, पार्टी की राय नहीं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 17, 2023 09:19 PM

मायावती ने हटाए बसपा के सारे प्रवक्ता, कहा- जो भी बोलेगा, पार्टी की राय नहीं

मायावती ने हटाए बसपा के सारे प्रवक्ता, कहा- जो भी बोलेगा, पार्टी की राय नहीं

मायावती ने हटाए बसपा के सारे प्रवक्ता, कहा- जो भी बोलेगा, पार्टी की राय नहीं

बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान किया है कि जब तक नए मीडिया सेल का गठन होने तक कोई भी पार्टी का प्रवक्ता नहीं है। मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीएसपी द्वारा पार्टी के मीडिया सेल का पुनर्गठन प्रस्तावित है।

इस परिस्थिति में नए मीडिया सेल का गठन होने तक अब कोई पार्टी का प्रवक्ता नहीं है। अतः श्री धर्मवीर चौधरी सहित पार्टी के जो भी लोग मीडिया में अगर अपनी बात रखते हैं तो वह उनकी निजी राय होगी, पार्टी का अधिकृत वक्तव्य नहीं।

आपको बता दें कि बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मवीर चौधरी ने माफिया अतीक अहमद के परिवार का बचाव करते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। धर्मवीर चौधरी ने कहा कि अतीक की पत्नी बीएसपी नेता शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग है। इस पर सरकार को न्याय हित में सीबीआई जांच करानी चाहिए। इसके बाद बीएसपी नेता धर्मवीर चौधरी के इस बयान को लेकर पार्टी पर कई सवाल खड़े हुए थे।यही नहीं बसपा नेता उमाशंकर ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के बचाव में बयान दिया था। उमा शंकर सिंह ने शाइस्ता परवीन पर इनाम की घोषणा को पुलिस की नाकामी बता दिया था। उन्होंने कहा था कि उमेश पाल हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस की नाकामी से ''ध्यान भटकाने'' का एक प्रयास है। कहा कि अगर शाइस्ता के साथ अपराधियों की तस्वीर से ही इनाम घोषित करना है तो अखिलेश यादव पर भी केस होना चाहिए। उनकी भी तस्वीर शूटरों के साथ आई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)