होम यूपी में बिजली हड़ताल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट गंभीर, वारंट जारी, कर्मचारियों को दिए यह निर्देश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 17, 2023 09:09 PM

यूपी में बिजली हड़ताल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट गंभीर, वारंट जारी, कर्मचारियों को दिए यह निर्देश

यूपी में बिजली हड़ताल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट गंभीर, वारंट जारी, कर्मचारियों को दिए यह निर्देश

यूपी में बिजली हड़ताल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट गंभीर, वारंट जारी, कर्मचारियों को दिए यह निर्देश

यूपी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। यूपी के बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों व कर्मचारी नेताओं के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

कोर्ट ने सरकार को प्रदेशभर में जहां भी बिजली आपूर्ति गड़बड़ है, वहां तत्काल व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सोमवार को हड़ताली कर्मचारी नेताओं और विभाग के अधिकारियों की सोमवार को तलब किया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र एवं न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की खंडपीठ ने अधिवक्ता विभू राय की अर्जी पर दिया है। एडवोकेट विभू राय ने शुक्रवार सुबह खंडपीठ के समक्ष बिजली कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गत वर्ष हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को अवैध करार देते हुए हड़ताल समाप्त करने का आदेश दिया था।

इसके बाद भी यह हड़ताल की गई है, जो कोर्ट के आदेश की स्पष्ट अवमानना है। इस पर कोर्ट ने बिजलीकर्मियों की हड़ताल को अवमाननाजनक मानते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को जमानती वारंट जारी करते हुए सोमवार को सुबह दस बजे तलब किया है। साथ ही राज्य सरकार से प्रदेश में आपूर्ति बाधित न होने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)