होम रसोई गैस पर 200 रुपए की मिलेगी सब्सिडी, इन 9 करोड़ लोगों को फायदा

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 21, 2022 09:54 PM

रसोई गैस पर 200 रुपए की मिलेगी सब्सिडी, इन 9 करोड़ लोगों को फायदा

रसोई गैस पर 200 रुपए की मिलेगी सब्सिडी, इन 9 करोड़ लोगों को फायदा

रसोई गैस पर 200 रुपए की मिलेगी सब्सिडी, इन 9 करोड़ लोगों को फायदा

शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के अलावा उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी देने का भी ऐलान किया।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो बड़ी घोषणाएं की। पहला पेट्रोल डीजल की एक्साइज ड्यूटी कम करते हुए पेट्रोल के दामों में 8 और 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपए प्रति लीटर कम हो जाएगी।

साथ ही निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी।

ईंधन की कम करने और उज्जवला योजना के तहत 9 करोड़ लाभार्थियों को सब्सिडी देने के ऐलान पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, हमेशा हमारे लिए लोग पहले होते हैं। आज के फैसले में विशेष रूप से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट इसका सबूत है। विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे, हमारे नागरिकों को राहत प्रदान करेंगे और 'ईज ऑफ लिविंग' को आगे बढ़ाएंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)