होम बिहार में मौत बनकर आई बारिश! 33 लोगों ने गंवाई जान, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 21, 2022 09:31 PM

बिहार में मौत बनकर आई बारिश! 33 लोगों ने गंवाई जान, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार में मौत बनकर आई बारिश! 33 लोगों ने गंवाई जान, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार में मौत बनकर आई बारिश! 33 लोगों ने गंवाई जान, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली: एक तरफ जहां देश के कई राज्य भीषण गर्मी से जुझ रहे है वहीं बिहार में बारिश कहर बनकर लोगों पर टूट रही है। बता दें कि बिहार के 16 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की खबरें सामने आई है। जिसमें  बीते गुरुवार को 33 लोगों की मौत हो गई है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटा है।

दरअसल बिहार में आंधी-तूफान से लोगों का जीना दूभर हो रहा है। भारी बारिश की वजह से लोग अपनों को खो रहे है। वहीं सबसे ज्यादा नुकसान बिहार के भागलपुर में हुआ है। यहां आकाशीय बिजली के कारण सात लोगों की मौत हुई है। मुजफ्फरपुर में छह लोगों की मौत, सारण में 3, लखीसराय में 3, मुंगेर में 2, समस्तीपुर में 2, जहानाबाद, खगड़िया, नालंदा, पूर्णिया, बांका, बेगूसराय, अररिया, जमुई, कटिहार और दरभंगा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि  बिहार में गुरुवार दोपहर अचानक से मौसम बदलने के बाद यहां बारिश के साथ आंधी शुरू हो गई। इसके बाद कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली बाधित रही। साथ ही अब तक 33 लोगों का मौत  हो गई है। इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है और कहा, "बिहार के कई जिलों में आंधी व बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुख हुआ है। ईश्वर शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)