होम श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया भारत, दी जाएगी यह बड़ी सुविधाएं

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 21, 2022 09:38 PM

श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया भारत, दी जाएगी यह बड़ी सुविधाएं

श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया भारत, दी जाएगी यह बड़ी सुविधाएं

श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया भारत, दी जाएगी यह बड़ी सुविधाएं

नई दिल्ली: रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। लेकिन देश की हालत सुधरने की बजाए बद-से-बदतर होती जा रही है। वहीं देश को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। देश की हालत को पट्टी पर लाने के लिए अब भारत ने हाथ बढ़ाया है और चावल से लेकर दवा की सुविधाएं देनी की बात कही है।

दरअसल श्रीलंका आर्थिक स्थिति से जुझ रहा है। कर्जा इतना हो गया है कि उससे चुकाने में वह असमर्थ नजर आ रहा है। इसी दौरान कल यानी रविवार तक श्रीलंका को भारत की तरफ से दवाई से लेकर खाने की चीजों तक, हर जरूरी सामान मिल जाएगा। जानकारी के अनुसार, भारत की तरफ से श्रीलंका को 9000 मेट्रिक टन चावल, 200 MT मिल्क पाउडर और 24 MT जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं। ये पूरा कन्साइनमेंट रविवार तक देश में पहुंच जाएगा।

इसके अलावा है भारत सरकार ने श्रीलंका को करीब 45 करोड़ रुपये की ये राहत सामग्री भेजी है। इससे पहले भी हिंदुस्तान की तरफ से श्रीलंका को मदद मदद की गई है। श्रीलंका की सरकार ने भी समय-समय पर भारत की मदद के लिए शुक्रिया अदा किया है।

आपको बता दें कि हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने श्रीलंका के साथ व्‍यापरिक लेनदेन को रुपये में करने की बात कही थी। लेकिन श्रीलंका निर्यातकों का भुगतान नहीं कर पा रहा है, उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, इसी वजह से भारत ने इस तरह से भी श्रीलंका को बड़ा सहारा दिया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)