होम चारधाम यात्रा में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, अब तक 56 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, अब तक 56 लोगों की मौत
देहरादून: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक चारों धामों में 56 लोगों की मौत हो चुकी है। केदारनाथ धाम की यात्रा में 21 यात्रियों की मौत हो चुकी है बद्रीनाथ धाम में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यमुनोत्री धाम में 16 यात्री जान गंवा चुके है। गंगोत्री धाम में भी 4 यात्रियों की मौत हो चुकी है।
बदरीनाथ धाम में जोशीमठ लौटे भानुभाई पुत्र नत्था भाई, निवासी सूरत गुजरत को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें सीएचसी जोशीमठ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केदारनाथ में दो यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। सीएमओ डॉ. बीके शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को धाम पहुंचे प्रदीप कुमार कुलकर्णी, निवासी सुंदपार्क, पुणे, महाराष्ट्र और बंशी लाल निवासी गडचेली, थाना पिपलिया मंडी मंदसौर, मध्य प्रदेश की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
यमुनोत्री हाईवे पर तीन दिनों तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। बीते बुधवार को रानाचट्टी के पास हाईवे की सुरक्षा दीवार धंस गई थी। किसी तरह इसे आवाजाही लायक बनाया गया, लेकिन हाईवे के फिर धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।