होम यूपी में रोजगार का नया मौका, ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी पर योगी सरकार देगी 50 लाख तक की मदद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 11, 2022 09:36 PM

यूपी में रोजगार का नया मौका, ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी पर योगी सरकार देगी 50 लाख तक की मदद

यूपी में रोजगार का नया मौका, ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी पर योगी सरकार देगी 50 लाख तक की मदद

यूपी में रोजगार का नया मौका, ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी पर योगी सरकार देगी 50 लाख तक की मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश में जुटी है। सरकार प्रदेश के युवाओं को संगठित होकर वस्त्रों की बिक्री के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी बनाने पर रजिस्ट्रेशन से लेकर उसे शुरू करने के दौरान आने वाले खर्च पर 75 प्रतिशत या अधिकतम 50 लाख रुपये प्रति कंपनी अनुदान देगी।


इसके अलावा प्रदेश सरकार ने यूपी खादी का आउटलेट चेन विदेशों में खोलने की राह खोल दी है। सरकार प्रदेश, अन्य राज्यों तथा विदेशों में खादी के आउटलेट चेन के लिए 12 करोड़ रुपये अनुदान देगी। सरकार ने हथकरघा निर्मित वस्त्रों को ब्रांड बनाने के लिए उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं गारमेंटिंग पालिसी-2022 में यह व्यवस्था की है। जिसमें चेन आउटलेट खोलने में योगी सरकार बुनकरों के बच्चों को वरीयता देगी।
 
विदेश में 25 आउटलेट खोलने की तैयारी

नई पॉलिसी में प्राविधान किया गया है कि अगर प्रदेश के युवा मार्केटिंग कंपनी के जरिए खादी वस्त्रों के चेन आउटलेट खोलते हैं तो उन्हें अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश या प्रदेश के बाहर 50 चेन आउटलेट खोलने पर दो करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए आउटलेट से तीन वर्ष के दौरान प्रतिवर्ष 4 करोड़ की बिक्री की गई हो। वहीं प्रदेश या देश के अन्य राज्यों में 100 चेन आउटलेट खोलने पर 4 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए आउटलेट द्वारा तीन वर्षों में प्रति वर्ष 8 करोड़ की बिक्री की गई हो। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)