होम गुजरात में कांग्रेस ने अभी से डाल दिए हथियार? पार्टी के सामने हैं कई चुनौतियां
गुजरात में कांग्रेस ने अभी से डाल दिए हथियार? पार्टी के सामने हैं कई चुनौतियां
गुजरात चुनाव में कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां हैं। राज्य में 27 साल से शासन कर रही भाजपा को शिकस्त देना और नेताओं को एकजुट रखना बड़ी चुनौती है। इतना ही नहीं, चुनाव प्रचार में भी भाजपा-'आप' के मुकाबले पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है।
दो दिनों में तीन विधायक भावेश कटारा, मोहन सिंह राठवा और भगाभाई बारड़ पार्टी छोड़ चुके हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, उम्मीदवारों के ऐलान में एहतियात बरती जा रही है, ताकि जिन्हें छोड़ना है वह चले जाएं।
2017 के विधानसभा चुनाव से अब तक 20 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस नेता रतनभाई पटेल कहते हैं कि चुनाव में आना-जाना लगा रहता है। इसका परिणाम पर असर नहीं पड़ता। दल-बदल से माहौल बनाने में मदद मिलती है।
वरिष्ठ नेता ने कहा कि जिस तरह पार्टी प्रचार कर रही है, उससे लगता है कि वह गंभीर नहीं है, जबकि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अरविंद केजरीवाल लगातार प्रचार कर रहे हैं। गुजरात में कांग्रेस ने 43 प्रत्याशी तय किए हैं। बाकी की घोषणा जल्द होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।