होम पाकिस्तान की तुलना में कश्मीर में 16 गुना अधिक खर्च कर रहा भारत, दुनिया में हो रही चर्चा
पाकिस्तान की तुलना में कश्मीर में 16 गुना अधिक खर्च कर रहा भारत, दुनिया में हो रही चर्चा
पड़ोसी देश पाकिस्तान पीओके पर जितना खर्च करता है उसका 16 गुना ज्यादा भारत जम्मू कश्मीर पर खर्च कर रहा है। दुनिया के अन्य हिस्सों में भी अब इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की तुलना में कम से कम 16 गुना अधिक खर्च कर रहा है। कश्मीर सांस्कृतिक केंद्र (वियना) द्वारा ऑस्ट्रिया की एसपीओ (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी) के साथ इस मुद्दे पर एक सेमीनार आयोजित किया गया था। यह सेमीनार राठौस हॉल के अंदर "कश्मीर में सामाजिक-आर्थिक विकास- लोगों का परिप्रेक्ष्य" विषय पर आयोजित किया गया था। यहां मौजूद वक्ताओं ने दो कश्मीर के विकास की तुलना की और भारत के विकास कार्यों की सराहना की।वक्ताओं में कश्मीर सांस्कृतिक केंद्र, वियना के प्रमुख नईम खान, यूकेपीएनपी के अध्यक्ष सरदार शौकत अली कश्मीरी, नासिर अजीज खान और साजिद हुसैन ने इस संगोष्ठी के दौरान अपनी बात रखी। उन्होंने भारत और पाकिस्तान की तुलना करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान से कहीं ज्यादा कश्मीर पर खर्च कर रहा है।नईम खान ने सेमीनार के दौरान भारत और पाकिस्तान के लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास की तुलना की। उन्होंने कहा कि कश्मीर और पीओके के बजट को देखें तो ये अंतर कहीं ज्यादा नजर आता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा खर्च की गई राशि की तुलना में भारत कश्मीर पर कम से कम 16 गुना अधिक खर्च करता है। उन्होंने आगे विस्तार से बताया कि भारत पाकिस्तान की तुलना में शिक्षा पर 9 गुना अधिक खर्च करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 2 वर्षों के दौरान, भारत सरकार का पूरा ध्यान जम्मू-कश्मीर के सामाजिक-आर्थिक विकास पर रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।