होम आजम खान के बहाने सपा की जमीन खींच रहीं मायावती, इमरान मसूद ने संभल से शुरू किया काम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 11, 2022 09:12 PM

आजम खान के बहाने सपा की जमीन खींच रहीं मायावती, इमरान मसूद ने संभल से शुरू किया काम

आजम खान के बहाने सपा की जमीन खींच रहीं मायावती, इमरान मसूद ने संभल से शुरू किया काम

आजम खान के बहाने सपा की जमीन खींच रहीं मायावती, इमरान मसूद ने संभल से शुरू किया काम

मायावती ने कांग्रेस और सपा में रह चुके इमरान मसूद को जब अक्टूबर में पार्टी में शामिल किया था और उन्हें पश्चिम यूपी की कमान दी थी, तभी से कयास लगने लगे थे कि वह अपनी रणनीति बदल रही हैं। माना जा रहा था कि इमरान मसूद के जरिए वह ऐसे वक्त में मुस्लिम वोटों पर फोकस कर सकती हैं, जब अल्पसंख्यक समुदाय के सपा से नाराज होने की चर्चाएं चल रही हैं। खासतौर पर आजम खान की विधानसभा सदस्यता छिनने, मुकदमे लगने और उन पर ऐक्शन ने यह सवाल खड़ा किया है कि अखिलेश यादव खुलकर क्यों नहीं बोलते। अब मायावती के दूत बने इमरान मसूद ने यह संदेश मुस्लिमों में देना शुरू भी कर दिया है। 

 

'अखिलेश ने बर्बाद कर दिया आजम का करियर'

आजम खान का सियासी करियर बर्बाद करने में अखिलेश यादव का हाथ बताकर इमरान मसूद ने इसका आगाज कर दिया है। उत्तर प्रदेश के संभल में बसपा के सम्मेलन में पहुंचे इमरान मसूद ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। इमरान मसूद ने कहा कि 'अखिलेश यादव ने आजम खान का सियासी करियर बर्बाद कर दिया। आजम खान पर हो रहे जुल्म के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं।' उन्होंने कहा कि 'अखिलेश को अपनी जाति के लोगों का भी वोट भी नहीं मिला। इसलिए अधिकांश सीटों पर उनकी हार हुई।' यही नहीं इमरान मसूद ने कहा कि अखिलेश यादव को वहीं सफलता मिली, जहां मुसलमानों ने उसे वोट दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)