होम आजम के खिलाफ एक और भड़काऊ भाषण मामले में गवाही, एडीओ पंचायत हुए पेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 11, 2022 09:30 PM

आजम के खिलाफ एक और भड़काऊ भाषण मामले में गवाही, एडीओ पंचायत हुए पेश

आजम के खिलाफ एक और भड़काऊ भाषण मामले में गवाही, एडीओ पंचायत हुए पेश

आजम के खिलाफ एक और भड़काऊ भाषण मामले में गवाही, एडीओ पंचायत हुए पेश

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के खिलाफ भड़काऊ भाषण के एक और मामले में शुक्रवार को कोर्ट में गवाह के तौर पर पेश होकर एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह ने गवाही दी। कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 16 नवंबर को करेगी। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने बसपा गठबंधन के टिकट पर वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां के खिलाफ शहजादनगर थाने में भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज किया गया था।


यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आजम खां पर संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों एवं तत्कालीन जिलाधिकारी के खिलाफ अपशब्द बोलने का आरोप है। इस मामले में अभियोजन की ओर से चार गवाह पेश किए जा चुके हैं।

कोर्ट में शुक्रवार को पांचवें गवाह के रूप में एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह पेश हुए और उनके बयान दर्ज किए गए। एपीओ अमरनाथ तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हुई। एडीओ पंचायत से जिरह की गई जो कि अभी पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट अब इस मामले में 16 नवंबर को सुनवाई करेगा।

आजम की आवाज के नमूने लेने के मामले में 21 को फैसला

विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की आवाज का सैंपल लेने के आदेश पर बचाव पक्ष की ओर से दाखिल आपत्ति पर दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई है। अब कोर्ट इस मुद्दे पर 21 नवंबर को अपना फैसला सुनाएगी।
2007 के विधानसभा चुनाव में स्वार टांडा में हुई जनसभा के दौरान सपा विधायक आजम खां के खिलाफ बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था। उस वक्त बसपा नेता धीरजशील की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)