होम माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ीं, शस्त्र लाइसेंस बांटने के मामले में आरोप तय
माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ीं, शस्त्र लाइसेंस बांटने के मामले में आरोप तय
फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में मऊ सदर के पूर्व विधायक व बाहुबली मुख्तार अंसारी पर कोर्ट ने आरोप तय कर दिया है। एमपी/एमएलए कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान वीडियो कांफेंसिंग से मुख्तार अंसारी पेश हुए। इस मामले के सभी आरोपियों पर कोर्ट ने आरोप तय कर दिया है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन एमपी/एमएलए मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी की अदालत में फर्जी असलहा लाइसेंस मामले की गुरुवार को सुनवाई हुई। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसरी की कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई।
सुनवाई के बाद एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी सहित सभी आरोपियों पर फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में आरोप तय कर दिया। अब इस मामले में गवाहों की पेशी होगी और गवाही के बाद उनसे जिरह होगी। इस मामले में अगली सुनवाई 16 नवम्बर को होगी।
क्या है मामला
विधायक रहते हुए मुख्तार अंसारी ने अपने लेटर पैड पर आधा दर्जन लोगों को शस्त्र लाइसेंस देने के लिए संस्तुति की थी। बाद में जांच के दौरान सभी के पते फर्जी पाए गए थे। इस मामले में दक्षिण टोला थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।