होम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से दिनेश कार्तिक हुए बाहर, मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने बताई वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 31, 2022 09:58 PM

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से दिनेश कार्तिक हुए बाहर, मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने बताई वजह

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से दिनेश कार्तिक हुए बाहर, मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने बताई वजह

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से दिनेश कार्तिक हुए बाहर, मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने बताई वजह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को भारत की कप्तानी सौंपी है। बीसीसीआई ने सोमवार को टीम की घोषणा करते हुए बताया कि इस दौरे में होने वाली वनडे सीरीज में शिखर धवन टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि ऋषभ पंत दोनों सीरीज में उप-कप्तान होंगे। वहीं दिनेश कार्तिक का टी20 टीम में नाम ना होने से ये कयास लगाए जाने लगे थे कि शायद उनका करियर खत्म हो गया है। हालांकि भारत के सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने सोमवार को कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी दिनेश कार्तिक के नाम पर विचार किया जाएगा। वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में उनका नाम नहीं शामिल किया गया है। भारत ने टी20 सीरीज के लिए दिनेश कार्तिक को नहीं चुना है, जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल सके ऋषभ पंत को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालेंगे। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी न्यूजीलैंड दौरे से आराम दिया गया है जबकि तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में अनुभवी शिखर धवन टीम की अगुआई करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)