होम सी.एम.एस. में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के दाखिले 1 नवम्बर से प्रारम्भ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 31, 2022 09:14 PM

सी.एम.एस. में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के दाखिले 1 नवम्बर से प्रारम्भ

सी.एम.एस. में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के दाखिले 1 नवम्बर से प्रारम्भ

सी.एम.एस. में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के दाखिले 1 नवम्बर से प्रारम्भ

लखनऊ, 31 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी कैम्पस में अगले शैक्षिक सत्र 2023-2024 के लिए प्री-प्राइमरी कक्षाओं मोन्टेसरी, नर्सरी तथा के.जी. के लिए दाखिले कल 1 नवम्बर 2022 से प्रारम्भ हो जायेंगे। अभिभावक स्कूल कार्यालय में पधारकर अपने बच्चों का दाखिला करा सकते हैं साथ ही एडमीशिन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म स्कूल की वेबसाइट www.cmseducation.org पर एक नवम्बर से भरे जा सकेंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि एडमीशन हेतु इच्छुक अभिभावक सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस के कार्यालय में आफिस टाइम में सम्पर्क कर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मोन्टेसरी कक्षा में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 3 वर्ष, नर्सरी में एडमीशन के लिए 4 वर्ष एवं तथा के.जी. में दाखिल के लिए बच्चें की उम्र 5 वर्ष होनी चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)