होम योगी सरकार के नेतृत्व में अपने लक्ष्य के करीब पहुंचा अमृत मिशन,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 27, 2022 09:27 PM

योगी सरकार के नेतृत्व में अपने लक्ष्य के करीब पहुंचा अमृत मिशन,

योगी सरकार के नेतृत्व में अपने लक्ष्य के करीब पहुंचा अमृत मिशन,

योगी सरकार के नेतृत्व में अपने लक्ष्य के करीब पहुंचा अमृत मिशन,

उत्तर प्रदेश के शहरों और कस्बों में बुनियादी सुधार और सुविधाएँ पहुंचे के लिए शुरू की गई अमृत योजना को युद्धस्तर पर लागू किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। राज्य में स्वीकृत कुल 279 प्रोजेक्ट्स में से 211 को पूरा कर लिया गया है। पूरे हुए इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 5288.29 करोड़ रुपये है। वहीं 68 प्रोजेक्ट्स पर अभी काम चल रहा है। जिसमें से 43 प्रोजेक्ट्स को आगामी 6 महीने में पूरा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जून 2015 में अमृत मिशन का शुभारंभ किया था। पीएम मोदी की मंशा के अनुरूप सीएम योगी ने मिशन मोड में इस योजना को उत्तर प्रदेश में शुरू किया है।  
वाटर सप्लाई के 140 प्रोजेक्ट पूरे 
मुख्य सचिव डीएस मिश्रा के समक्ष अमृत मिशन को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कार्य की प्रगति का पूरा खाका रखा गया। इसके अनुसार जो 211 प्रोजेक्ट पूर्ण हुए हैं, उनमें सबसे ज्यादा 140 प्रोजेक्ट्स वाटर सप्लाई से जुड़े हैं। इनकी कुल लागत 2034.16 करोड़ रुपए है। इसके अलावा सीवरेज से जुड़े 3254.13 करोड़ के 71 प्रोजेक्ट्स भी पूरे किए जा चुके हैं। जिन 43 प्रोजेक्ट्स को अगले 6 माह में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है उनमें 24 वाटर सप्लाई, 16 सीवरेज और 3 सेप्टेज से जुड़े हैं। 
गाजियाबाद, लखनऊ मंडल सबसे अधिक पूरे हुए प्रोजोक्ट्स

वाटर सप्लाई और सीवरेज स्कीम से जुड़े 211 प्रोजेक्ट्स पूरे हो चुके हैं तो 12 प्रोजेक्ट्स ऐसे हैं जिनमें 90 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। वहीं, 23 प्रतिशत स्कीम्स ऐसी हैं जिनका 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है तो 16 स्कीम्स में 50 प्रतिशत से अधिक कार्य हुआ है। 12 स्कीम्स में 25 प्रतिशत से अधिक तो 5 स्कीम्स में 25 प्रतिशत से कम काम हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)