होम केजरीवाल के सुझाव पर खूब हंसे नीतीश कुमार, बोले- कुछ लोग तो क्या-क्या कहते रहते हैं

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 27, 2022 09:22 PM

केजरीवाल के सुझाव पर खूब हंसे नीतीश कुमार, बोले- कुछ लोग तो क्या-क्या कहते रहते हैं

केजरीवाल के सुझाव पर खूब हंसे नीतीश कुमार, बोले- कुछ लोग तो क्या-क्या कहते रहते हैं

केजरीवाल के सुझाव पर खूब हंसे नीतीश कुमार, बोले- कुछ लोग तो क्या-क्या कहते रहते हैं

भारत की करेंसी पर 'लक्ष्मी गणेश' की तस्वीर लगाने की अरविंद केजरीवाल की मांग के बाद घमासान शुरू हो गया है। वहीं इसे हिंदू वोटबैंक के लिए चलाए गए तीर के रूप में भी देखा जा रहा है। दिवाली के ठीक बाद केजरीवाल ने कहा कि भारत के नोटों पर महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी गणेश की फोटो लगानी चाहिए। इससे गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने में मदद मिलेगी। केजरीवाल के इसी बयान का जिक्र जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने किया गया तो वह जोर से हंसने लगे। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग तो क्या-क्या कहता रहता है।' नीतीश कुमार के अंदाज से यही कहा जा सकता है कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के इस बयान को तवज्जो नहीं दी और हंसी में टाल दिया। बता दें कि नीतीश कुमार 2024 चुनाव के लिए विपक्षी की गोलबंदी करने में लगे हुए हैं। हालांकि अब तक उनके किसी कार्यक्र में अरविंद केजरीवाल दिखाई नहीं दिए हैं। फिलहाल कयास यही लगाए जा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल विपक्ष के मोर्चे में शामिल नहीं होंगे। अरविंद केजरीवाल ने इंडोनेशिया की करेंसी का उदाहरण देकर कहा था कि वहां मुस्लिमों की बड़ी आबादी है। इसके बावजूद नोटों पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर लगाई जाती है। अगर वहां  ऐसा हो सकता है तो भारत में क्यों नहीं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)