होम पीएम मोदी ने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक से की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 27, 2022 09:16 PM

पीएम मोदी ने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक से की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर

पीएम मोदी ने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक से की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर

पीएम मोदी ने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक से की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से फोन पर बात की है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के साथ-साथ व्यापक और संतुलित FTA के महत्व पर चर्चा हुई है। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आज ऋषि सुनक से बात करके खुशी हुई। ब्रिटेन PM के रूप में कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी। हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हमने एक व्यापक और संतुलित FTA के महत्व पर भी सहमति व्यक्त की है।'
पीएम मोदी के ट्वीट के बाद सुनक का जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का जवाब भी आया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ट्वीट किया, 'मेरे कार्यभार संभालने पर आपकी बधाई के लिए धन्यवाद। ब्रिटेन और भारत बहुत कुछ साझा करते हैं। मैं उत्साहित हूं कि हम दोनों देशों के बीच सुरक्षा, रक्षा और आर्थिक साझेदारी को आने वाले दिनों में कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।'
दिवाली के दिन निर्विरोध नेता चुने गए सुनक
ऋषि सुनक ने मंगलवार को भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया।उन्हें दिवाली के दिन कंजर्वेटिव पार्टी का निर्विरोध नया नेता चुना गया था। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक (42) हिंदू हैं और वह पिछले 210 साल में ब्रिटेन के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)