होम सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस द्वारा ग्रैण्डपैरेन्ट्स समारोह का भव्य आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 21, 2022 06:42 PM

सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस द्वारा ग्रैण्डपैरेन्ट्स समारोह का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस द्वारा ग्रैण्डपैरेन्ट्स समारोह का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस द्वारा  ग्रैण्डपैरेन्ट्स समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ, 21 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘दीपावली एवं ग्रैण्डपैरेन्ट्स डे समारोह’ का भव्य आयोजन आज विद्यालय के सजे-धजे प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों के दादा-दादी व नाना-नानी को विशेष रूप से आमन्त्रित किया गया था। इस भव्य समारोह में अपने नाचते-गाते बच्चों की बहुमुखी एवं बाल सुलभ प्रतिभा को देखकर अभिभावक गद्गद् हो गये। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित ग्रैण्डपैरेन्ट्स ने अपने नन्हें-मुन्हों की खूब हौसलाअफजाई की एवं स्वयं भी रंगोली, भजन गायन, डम्ब शेराड एवं लेमन रेस आदि प्रतियोगिताओं में बड़े उत्साह से प्रतिभाग कर समारोह के उत्साह व उमंग को शतगुणित कर दिया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल प्रार्थना व गणेश वंदना से हुआ, जिसने सभी के हृदयों को प्रभु प्रेम से भर दिया।  इसके अलावा, दादा-दादी एक्शन सांग, प्रेयर डान्स, नुक्कड़ नाटक ‘सवे इन्वार्यनमेन्ट’, लघु नाटिका ‘मातृ-पितृ देवा भव’, डान्स प्रस्तुति ‘चलो उत्सव मनायें’ आदि एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों को धन्यवाद दिया है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)