होम UP Election 2027: मायावती को पांचवीं बार CM बनाने का संकल्प, 6 दिसंबर को BSP की बड़ी रैली का ऐलान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 5, 2026 05:57 PM

UP Election 2027: मायावती को पांचवीं बार CM बनाने का संकल्प, 6 दिसंबर को BSP की बड़ी रैली का ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं।

UP Election 2027: मायावती को पांचवीं बार CM बनाने का संकल्प, 6 दिसंबर को BSP की बड़ी रैली का ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को यूपी स्टेट यूनिट की बैठक बुलाई, जिसमें प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ पार्टी के तमाम पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस यानी 6 दिसंबर को बड़ी रैली आयोजित करने का ऐलान भी किया गया।

मायावती ने EVM और चुनावी व्यवस्था पर उठाए सवाल

बैठक को संबोधित करते हुए मायावती ने ईवीएम के जरिए चुनाव प्रभावित किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने मौजूदा सरकार के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा और बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि पहले दलितों और कमजोर वर्गों को डराकर-धमकाकर उनके वोट छीने जाते थे, जबकि अब ईवीएम के जरिए नया षड्यंत्र किया जा रहा है।

पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना

मायावती ने देश में बेरोजगारी और अशिक्षा के मुद्दों को उठाते हुए भर्ती प्रक्रियाओं और विभिन्न परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गैरजवाबदेही इन समस्याओं को और बढ़ा रही है।

बसपा प्रमुख ने जेन-जी आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि इस आंदोलन ने इन ज्वलंत मुद्दों को एक नई दिशा दी है, लेकिन सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि अब ये आग बुझेगी नहीं।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी 75 जिलों में पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों में जुटने और ऐसे उम्मीदवारों के चयन पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए, जो चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसके लिए बहुजन समाज के साथ-साथ सर्वसमाज में एकजुटता को जरूरी बताया गया।

इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों को मीडिया और फर्जी सर्वे जैसी गतिविधियों से प्रभावित न होने की सलाह दी गई। बैठक के जरिए बसपा ने साफ संकेत दिया कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन विस्तार और जमीनी तैयारियों पर विशेष ध्यान देगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)