होम चार धाम करने पहुंचे 44 लाख श्रद्धालु, PM नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल, टूट गया सालों का रिकॉर्ड

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 20, 2022 09:46 PM

चार धाम करने पहुंचे 44 लाख श्रद्धालु, PM नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल, टूट गया सालों का रिकॉर्ड

चार धाम करने पहुंचे 44 लाख श्रद्धालु, PM नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल, टूट गया सालों का रिकॉर्ड

चार धाम करने पहुंचे 44 लाख श्रद्धालु, PM नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल, टूट गया सालों का रिकॉर्ड

चार धाम यानी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। खास बात है कि इन्हीं श्रद्धालुओं में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी दर्ज होने जा रहा है। वह 21 अक्टूबर को यहां पहुंच रहे हैं। दरअसल, श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि बीते दो सालों में कोरोनावायरस महामारी के दौरान इनकी संख्या काफी कम हो गई थी।आंकड़े बताते हैं कि साल 2022 में अब तक 41 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। जबकि, 2019 में यह संख्या लगभग 35 लाख थी। हालांकि, सर्दियों की दस्तक के साथ ही अब चार धाम यात्रा पर इस साल विराम लगने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान 15 लाख श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंचे, 14 लाख से ज्यादा केदारनाथ, 6 लाख से ज्यादा गंगोत्री और 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यमुनोत्री पहुंचे हैं।
आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि पर बढ़ी संख्या
खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते साल ही केदारनाथ में दोबारा तैयार की गई आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन किया था। यहां उनकी 12 फीट की प्रतिमा भी लगाई गई है। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)