होम कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ये पहला बदलाव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 20, 2022 09:25 PM

कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ये पहला बदलाव

कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ये पहला बदलाव

कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ये पहला बदलाव

वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। 24 सालों के बाद कांग्रेस में कोई गैर-गांधी परिवार से अध्यक्ष बना है। हालांकि, खड़गे को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि पार्टी सिर्फ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही है। कुछ ही समय में हिमाचल प्रदेश और फिर गुजरात में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में खड़गे के पास पार्टी में मनचाहा बदलाव करने का भी समय काफी कम होगा। इस बीच, खड़गे ने पहला बदलाव किया है।

दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह पहला बदलाव अपने ट्विटर हैंडल पर किया है। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर काफी सक्रिय रहने वाले खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अपने बायो में इसका जिक्र किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में बदलाव करते हुए लिखा है, ''प्रेसिडेंट: इंडियन नेशनल कांग्रेस | सांसद, राज्यसभा।'' इसके अलावा, शशि थरूर के मुकाबले जीत मिलने के बाद से ही खड़गे ट्विटर पर काफी सक्रिय दिख रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी समेत कई दलों के नेताओं द्वारा दिए गए बधाई संदेश का भी रिप्लाई किया है। 

वहीं, उन्होंने डॉलर की तुलना में रुपये की जारी गिरावट पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। खड़गे ने ट्वीट किया, ''डॉलर के मुकाबले फिर रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 83 पार पहुंचा। गिरता रुपया हमारी इकॉनमी के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि रुपया कमज़ोर नहीं हो रहा, डॉलर मज़बूत हो रहा है। सिर्फ बयानों से काम नहीं चलेगा, केंद्र सरकार को जल्द ही ठोस कदम उठाने होंगे।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)