होम सी.एम.एस. ‘उ.प्र. के सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ के खिताब से सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 6, 2022 07:15 PM

सी.एम.एस. ‘उ.प्र. के सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ के खिताब से सम्मानित

सी.एम.एस. ‘उ.प्र. के सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ के खिताब से सम्मानित

सी.एम.एस. ‘उ.प्र. के सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ के खिताब से सम्मानित

लखनऊ, 6 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल को ‘उ.प्र. के बेस्ट स्कूल’ के खिताब से सम्मानित किया है। सी.एम.एस. को यह सम्मान देश की प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्था ‘इण्डिया स्पेलिंग बी’ द्वारा छात्रों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनकी रूचि व अर्न्तनिहित नैसर्गिक प्रतिभा के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित व मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु प्रदान किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस उपलब्धि हेतु विद्यालय के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि अपनी अनूठी शिक्षा पद्धति के कारण सी.एम.एस. आज देश के टॉप विद्यालयों में शामिल हैं एवं इन्हीं उपलब्धियों का परिणाम है कि लखनऊ आज सारे देश में ‘क्वालिटी एजूकेशन’ का केन्द्र बन गया है जो कि लखनऊवासियों के लिए गर्व का विषय है। छात्रों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सी.एम.एस. पाठ्यक्रम में नवीनता अपनाने, छात्रों को शान्तिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने, आधुनिकतम तकनीकों की सहायता से विद्यालय के संरचनात्मक विकास एवं छात्रों की प्रतिभा को निखारने एवं सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयासरत है।

           

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)