होम सीएम योगी आदित्यनाथ ने 350 फरियादियों की सुनी समस्या, शीघ्र निस्तारण का दिया आश्वासन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 5, 2022 10:21 PM

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 350 फरियादियों की सुनी समस्या, शीघ्र निस्तारण का दिया आश्वासन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 350 फरियादियों की सुनी समस्या, शीघ्र निस्तारण का दिया आश्वासन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 350 फरियादियों की सुनी समस्या, शीघ्र निस्तारण का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर 350 फरियादियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें। लेटलतीफी या लापरवाही ना किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोवा से गोरखपुर विजयादशमी पर्व मनाने आए एक परिवार की 4 वर्षीया बच्ची दिव्यांशी को पास बुलाया और उसे दुलार किया। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह में ही गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। गोशाला में जाकर सेवा की और फिर जनता दर्शन के लिए दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर पहुंचे। यहां पहले से ही 350 से अधिक फरियादी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरियादियों से मुलाकात कर उनकी फरियादें सुनीं। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर चार साल की मासूम दिव्यांशी पर पड़ी। उन्होंने दिव्यांशी को पास बुलाया। उसे दुलारा और बातचीत की। दिव्यांशी ने तोतली आवाज में मुख्यमंत्री के सवालों का जवाब दिया और इशारे से अपने परिवारीजनों को दिखाया। दिव्यांशी गोवा से आए एक परिवार की बच्ची थी। यह परिवार विजयादशमी पर्व मनाने के लिए गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में पहुंचा था। जनता दर्शन के बाद योगी ने अपने गुल्लू को दुलारा-पुचकारा और फिर वहां से निकल गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)