होम विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट से मिलेगी योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 5, 2022 10:35 PM

विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट से मिलेगी योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी

विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट से मिलेगी योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी

विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट से मिलेगी योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी

5जी टेक्नोलॉजी भारत में लॉन्च होने के साथ ही देश इंटरनेट की एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ राज्य के सभी गांवों में 5जी इंटरनेट पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसके अलावा राज्य में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके जरिए विद्यार्थी डिजिटल तकनीक से पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही सरकार की चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। योगी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश में दो करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट बांटने का लक्ष्य है। फिलहाल 17 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण किया जा चुका है। 

बच्चों को मिलेगी पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारियां

मुख्यमंत्री की मंशा है कि स्मार्टफोन और टैबलेट से लैस बच्चों को उनके पाठ्यक्रम के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारियां भी प्रदान की जाए। इसके अलावा छात्र, युवा, रोजगार और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारियां स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए प्रमुखता से उपलब्ध करायी जाए। सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां ना सिर्फ बच्चों का मार्गदर्शन करेंगी, बल्कि इसके जरिए उनके अभिभावकों तक भी आसानी से पहुंचेंगी। इससे ज्यादा से ज्यादा जनता योजनाओं का लाभ उठाने में सक्षम होगी, क्योंकि अक्सर ये देखा जाता है कि अधिकांश सरकारी योजनाएं आम जनता में जानकारी के आभाव में दम तोड़ देती हैं। ज्यादातर जनता को पता भी नहीं होता कि सरकार की कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं और उन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कब और कैसे आवेदन करना है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)