होम लखनऊ में शुरू होगी नाइट सफारी, सीएम योगी बोले- पशु चिकित्सकों के लिए कैडर की मंजूरी जल्द

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 5, 2022 10:29 PM

लखनऊ में शुरू होगी नाइट सफारी, सीएम योगी बोले- पशु चिकित्सकों के लिए कैडर की मंजूरी जल्द

लखनऊ में शुरू होगी नाइट सफारी, सीएम योगी बोले- पशु चिकित्सकों के लिए कैडर की मंजूरी जल्द

लखनऊ में शुरू होगी नाइट सफारी, सीएम योगी बोले- पशु चिकित्सकों के लिए कैडर की मंजूरी जल्द

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में वन्य जीव संरक्षण के लिए लगातार पहल हो रही है। प्रदेश में सोहगीबरवा समेत चार वन्य जीव संरक्षण केन्द्र शुरू किए जा रहे हैं। इसके अलावा लखनऊ में नाइट सफारी शुरू की जा रही है। वन विभाग के दायरे को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा विभाग में पशु चिकित्सकों के लिए कैडर की मंजूरी जल्द दी जाएगी। सीएम बुधवार को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान गोरखपुर में निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने प्राणी उद्यान में मौजूद तेंदुए के दोनों शावकों का नामकरण किया। चिड़ियाघर में नए जन्मे 85 वन्य जीवों का निरीक्षण किया। सीएम ने सफेद बाघिन गीता को क्रॉल से बाड़े में छोड़ा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार लखनऊ में नाइट सफारी स्थापित करने का काम कर रही हैं। रानीपुर, चित्रकूट में टाइगर सफारी शुरू करने जा रहे हैं। महराजगंज के सोहगीबरवा में गिद्ध रेस्क्यू सेंटर स्थापित कर रहे हैं। वन्यजीवों से जनहानि पर सरकार चार लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करा रही हैं।

शुद्ध हो रहीं गंगा

सीएम ने गंगा में बढ़ते जैव विविधता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कानपुर के जाजमऊ में पहले गंगा में 14 एमएलडी गंदा कचरा गिरता था। इस पर सरकार ने लगाम लगाई। आज वहां काफी सुधार हुआ है। वह इलाका सेल्फी पॉइंट बन गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)