होम देश सुरक्षित हाथों में है, दशहरा पर शस्त्र पूजा कर राजनाथ सिंह ने जताया भरोसा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 5, 2022 09:59 PM

देश सुरक्षित हाथों में है, दशहरा पर शस्त्र पूजा कर राजनाथ सिंह ने जताया भरोसा

देश सुरक्षित हाथों में है, दशहरा पर शस्त्र पूजा कर राजनाथ सिंह ने जताया भरोसा

देश सुरक्षित हाथों में है, दशहरा पर शस्त्र पूजा कर राजनाथ सिंह ने जताया भरोसा

दशहरे के पावन मौके पर आज सुबह उत्तराखंड के चमोली के औली सैन्य स्टेशन में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की उपस्थिति में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'शस्त्र पूजा' की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां हथियारों की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि हमारा देश हमारे सशस्त्र बलों के हाथों में सुरक्षित है। हमारे सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के जवान हमारे देश के गौरव हैं।"न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में राजनाथ सिंह को मंत्रों के जाप के साथ सशस्त्र बलों की उपस्थिति में शस्त्रों की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। एक दूसरे वीडियो में सैनिकों को देशभक्ति के गीत गाते हुए दिखाया गया है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत राजस्थान के जोधपुर में वायु सेना को भारत में बने हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के पहले बैच को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा, "यह वायु सेना के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। स्वतंत्रता के बाद से भारतीय वायुसेना विदेशी हेलीकॉप्टरों पर निर्भर थी। इस निर्भरता को कम करने की सख्त जरूरत 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान महसूस की गई थी। वायुसेना अब बदलने के लिए तैयार है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)