होम उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका देंगे एकनाथ शिंदे, फिर तोड़ेंगे कई सांसद और विधायक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 5, 2022 09:51 PM

उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका देंगे एकनाथ शिंदे, फिर तोड़ेंगे कई सांसद और विधायक

उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका देंगे एकनाथ शिंदे, फिर तोड़ेंगे कई सांसद और विधायक

उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका देंगे एकनाथ शिंदे, फिर तोड़ेंगे कई सांसद और विधायक

दशहरा रैली के लिए शिंदे और उद्धव गुट दोनों ने ही कमर कस ली है। इसी बीच शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि इस रैली में उद्धव गुट के दो सांसद और पांच विधायक एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो जाएंगे। बता दें कि शिंदे गुट में 40 विधायक पहले से ही थी जिसके बलबूते उन्होंने उद्धव ठाकरे को कुर्सी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। इसके अलावा नई सरकार के गठन के बाद 12 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। अगर तुमाने का दावा सच होता है तो शिंदे गुट में 14 साांसद और 45 विधायक हो जाएंगे। उधर उद्धव ठाकरे के गुट में केवल 9 विधायक ही शेष रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि जो विधायक  और सांसद पाला बदलने वाले सांसदों में एक मराठवाड़ा से तो दूसरा मुंबई से है। गजानन कीर्तिकर  उद्धव गुट सेशिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। वह पहले भी कई बार उद्धव सरकार की आलोचना कर चुके हैं। वहीं मराठवाड़ा से ओमराजराजे निबलकर और संजय जाधव का नाम लिया जा रहा है। इनमें से एक पाला बदल सकता है।56 साल बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि दो दशहरा रैलियां आयोजित की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग जनसभाओं में पहुंच रहे हैं। शिवसेना में बगावत करने के बाद एकनाथ शिंदे लगातार दावा कर रहे हैं उनका गुट ही असली शिवसेना है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने यह तय करने का काम चुनाव आयोग को सौंप दिया है। अगर शिंदे कैंप में विधायक और सांसद शामिल हो जाते हैं तो  जाहिर सी बात है कि चुनाव आयोग भी उन्हीं के पक्ष में फैसला सुना सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)