होम राजस्थान कांग्रेस में सबकुछ हो गया ठीक? CM गहलोत ने फिर शुरू किया कामकाज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 5, 2022 09:46 PM

राजस्थान कांग्रेस में सबकुछ हो गया ठीक? CM गहलोत ने फिर शुरू किया कामकाज

राजस्थान कांग्रेस में सबकुछ हो गया ठीक? CM गहलोत ने फिर शुरू किया कामकाज

राजस्थान कांग्रेस में सबकुछ हो गया ठीक? CM गहलोत ने फिर शुरू किया कामकाज

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नियमित कामकाज फिर से शुरू कर दिया है और इसके जरिए उन्होंने संकेत दिए कि पार्टी में सबकुछ ठीक है। वहीं, पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट की सोमवार और मंगलवार को मंत्री व विधायकों के साथ मुलाकात को लेकर कुछ लोग अब भी मुख्यमंत्री पद पर बदलाव का दावा कर रहे हैं। इस बीच, कई नेताओं ने प्रदेश में पार्टी में असमंजस की स्थिति को सही नहीं बताते हुए कहा है कि पार्टी आलाकमान को इसे जल्द दूर करना चाहिए, क्योंकि यह चुनाव की तैयारियों को प्रभावित करेगी। 
अजमेर से कांग्रेस के नेता मुजफ्फर भारती ने कहा, ''भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति अंततः पार्टी को नुकसान पहुंचाती है। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, कड़ी मेहनत करनी है लेकिन जब मुख्यमंत्री को लेकर भ्रम होता है तो पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मुश्किल हो जाती है।'' उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी पार्टी संगठन को मजबूत करने की जरूरत है और यह तभी हो सकता है जब मुख्यमंत्री पद को लेकर अनिश्चितता दूर हो जाए। गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पिछले बृहस्पतिवार को कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक या दो दिन में राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर फैसला करेंगी। 

सीएम ने फिर शुरू किया दौरा
पार्टी के एक नेता ने जयपुर में कहा कि मुख्यमंत्री ने जिलों का दौरा फिर से शुरू कर दिया है। बैठक कर रहे हैं और आश्वस्त दिख रहे हैं।'' गहलोत खेमे के एक विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों का दौरा किया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में जाकर बैठक कर लोगों, नौकरशाही को स्पष्ट संकेत दिए हैं कि सबकुछ ठीक है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)