होम मुलायम के पास अस्पताल पहुंचा पूरा परिवार, नेताओं कार्यकर्ताओं से मेदांता नहीं आने की अपील

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 3, 2022 10:37 PM

मुलायम के पास अस्पताल पहुंचा पूरा परिवार, नेताओं कार्यकर्ताओं से मेदांता नहीं आने की अपील

मुलायम के पास अस्पताल पहुंचा पूरा परिवार, नेताओं कार्यकर्ताओं से मेदांता नहीं आने की अपील

मुलायम के पास अस्पताल पहुंचा पूरा परिवार, नेताओं कार्यकर्ताओं से मेदांता नहीं आने की अपील

गुरुग्राम के मेदांता अस्पातला में भर्ती सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत क्रिटिकल बनी हुई है। उनके लिए पूरे देश में दुआओं का दौर जारी है। बेटे अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव समेत पूरा परिवार इस समय अस्पताल में ही है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मेदांता नहीं आने की अपील की है। सपा ने ट्वीट करके मुलायम सिंह की स्थिति के बार में भी बताया। 

 

समाजवादी पार्टी ने बताया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है। नेताजी से मिलना और अस्पताल में जाना संभव नहीं है। इसलिए आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल न आएं। यह भी लिखा है कि नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी समय समय पर दी जाती रहेगी।    

मुलायम सिंह अगस्त से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार रात को उनकी तबीयत अधिक खराब होने पर जनरल वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद रविवार शाम अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पातल पहुंच गए। बताया जाता है कि ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण दिक्कत हुई है। हालांकि अब ऑक्सीजन का लेवल मेंटन होने की बात कही जा रही है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)