होम क्या है एयरफोर्स स्क्रैंबलिंग, जिसके दम पर भारत ने मोड़ा ईरानी विमान का रुख

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 3, 2022 10:22 PM

क्या है एयरफोर्स स्क्रैंबलिंग, जिसके दम पर भारत ने मोड़ा ईरानी विमान का रुख

क्या है एयरफोर्स स्क्रैंबलिंग, जिसके दम पर भारत ने मोड़ा ईरानी विमान का रुख

क्या है एयरफोर्स स्क्रैंबलिंग, जिसके दम पर भारत ने मोड़ा ईरानी विमान का रुख

आज अचानक से एक शब्द काफी ज्यादा ट्रेंड होने लगा है। यह शब्द है एयरफोर्स स्क्रैंम्बलिंग। यह शब्द जिस घटना से आज सुर्खियों में आया है, वह भी अपने आप में चौंकाने वाली ही है। असल में ईरान का एक विमान भारतीय उड़ान क्षेत्र में घुस आया। सूचना मिली की इस विमान में बम है। इसके बाद विमान के पायलट को जयपुर या चंडीगढ़ में लैंडिंग का ऑप्शन दिया गया। लेकिन पायलट इस जहाज को दिल्ली में उतारने की जिद पर अड़ा था। यह सूचना मिलते ही पंजाब और जोधपुर के एयरबेस से एयरफोर्स स्क्रैंबलिंग की गई और इसके बाद विमान का रुख ईरान की तरफ मोड़ा गया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर एयरफोर्स स्क्रैंबलिंग होती क्या है...


इमरजेंसी सिचुएशन में इस्तेमाल
स्क्रैंबलिंग का इस्तेमाल वायुसेना इमरजेंसी सिचुएशन में करती है। अगर कभी युद्ध के हालात पैदा हों या फिर किसी खतरे की आहट हो तो एयरफोर्स स्क्रैंबल होता है। इसमें होता यह है कि फाइटर जेट्स तेजी से तैनात किए जाते हैं और एक्शन में आ जाते हैं। ईरान के विमान के भारत के आसमान में आना और उसमें बम होने की सूचना कुछ ऐसी ही इमरजेंसी हालात थे। तिस पर विमान के पायलट का दिल्ली में उतरने की जिद, जिसके चलते एयरफोर्स को यहां मोर्चा संभालना पड़ा। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)