होम अध्यक्षी चुनाव के बीच कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी, बेटे के साथ सड़कों पर उतरने की तैयारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 3, 2022 10:27 PM

अध्यक्षी चुनाव के बीच कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी, बेटे के साथ सड़कों पर उतरने की तैयारी

अध्यक्षी चुनाव के बीच कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी, बेटे के साथ सड़कों पर उतरने की तैयारी

अध्यक्षी चुनाव के बीच कर्नाटक पहुंचीं सोनिया गांधी, बेटे के साथ सड़कों पर उतरने की तैयारी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को कर्नाटक पहुंचीं। सोनिया सोमवार को कर्नाटक के मैसूरु पहुंच गईं हैं। वह आगामी छह अक्टूबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होकर अपने बेटे राहुल गांधी के साथ सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। सोनिया के अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भी मैसूर पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि प्रियंका अब शुक्रवार को यात्रा में शामिल होंगी जब यह यात्रा नागमंगला मांड्या जिले से होकर गुजरेगी।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यात्रा में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि दशहरे के कारण चार और पांच अक्टूबर को यात्रा को विश्राम दिया जाएगा और फिर छह अक्टूबर की सुबह यात्रा प्रारंभ होगी। कांग्रेस की यात्रा मंगलवार और बुधवार को दो दिन का ब्रेक लेगी। इस दौरान सोनिया और राहुल के कोडागु जिले के एक रिसॉर्ट में रुकने की उम्मीद है। ऐसी भी अटकलें हैं कि राहुल प्रसिद्ध दशहरा जंबू सावरी को देखने के लिए बुधवार को मैसूरु में होंगे।लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं कर सकी हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)