होम ज्ञानवापी पर फैसले के बाद बोले असदुद्दीन ओवैसी, हम फिर से बाबरी वाले रास्ते पर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 12, 2022 11:46 PM

ज्ञानवापी पर फैसले के बाद बोले असदुद्दीन ओवैसी, हम फिर से बाबरी वाले रास्ते पर

ज्ञानवापी पर फैसले के बाद बोले असदुद्दीन ओवैसी, हम फिर से बाबरी वाले रास्ते पर

ज्ञानवापी पर फैसले के बाद बोले असदुद्दीन ओवैसी, हम फिर से बाबरी वाले रास्ते पर

ज्ञानवापी मामले में वाराणसी की जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है और कहा है कि यह केस सुनने लायक है। जिला अदालत से ज्ञानवापी-शृंगार गौरी की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। अदालत ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमिटी के प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है। हिंदू पक्ष इसे अपनी जीत बता रहा है। अब इस मामले में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि फैसले के बाद ऐसा लगता है कि हम बाबरी मस्जिद वाले रास्ते पर जा रहे हैं। 


ओवैसी ने कहा, हमें इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अर्जी देनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमिटी फैसले के खिलाफ याचिका देगी। इस आदेश के बाद 1991 के पूजा स्थल कानून का कोई मतलब नहीं रह जाता है। उन्होंने आगे कहा, इस फैसले के बाद अस्थिरता बढ़ेगी। हम बाबरी मस्जिद वाले रास्ते पर ही जा रहे हैं। जब बाबरी पर फैसला दिया गया था तभी मैंने चेतावनी दी थी कि इससे दिक्कत हो जाएगी। 

ओवैसी ने दावा किया कि अयोध्या मामले का फैसला आस्था के आधार पर दिया गया था। बता दें कि जिला अदालत के फैसले को देखते हुए पूरे यूपी में पुलिस अलर्ट पर थी। वहीं वाराणसी में धारा 144 लागू कर दी गई थी। अब ओवैसी के साथ मुस्लिम पक्ष के लोग यही कह रहे हैं कि अदालत ने पूजा स्थल ऐक्ट 1991 का पालन नहीं किया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)