होम निजी स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति धनराशि का मिला आश्वासन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 12, 2022 07:42 PM

निजी स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति धनराशि का मिला आश्वासन

निजी स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति धनराशि का मिला आश्वासन

निजी स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति धनराशि  का  मिला आश्वासन

लखनऊ 12 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खण्डपीठ द्वारा लखनऊ एजुकेशनल एंड ईसथेटिक् डेवलेपमेंट सोसाइटी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के वाद संख्या- 15790/2019 में पारित निर्णय के प्रकाश में उत्तर प्रदेश उ0प्र0 निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावाली, 2011 के नियम 8(2) में दी गई व्यवस्था के अनुसार निजी स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति धनराशि की कार्यवाही का आश्वासन दिया है, जो कि पिछले 12 वर्षों से मात्र 450/- रूपये निर्धारित है। बेसिक मंत्री ने यह आश्वासन एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अतुल कुमार से एक मुलाकात के दौरान दिया। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार ने दी। श्री अतुल कुमार ने बताया कि कल बेसिक शिक्षा मंत्री जी से हुई मुलाकात के दौरान उन्हें इस संबंध में एक प्रत्यावेदन भी सौंपा गया। जिसके बाद बेसिक शिक्षा मंत्री ने इस महीने फीस प्रतिपूर्ति की बकाया धनराशि के भुगतान के लिए धनराशि आवंटित करवाने तथा अगले महीने से बकाया फीस प्रतिपूर्ति धनराशि के भुगतान देने का भी आश्वासन दिया।   
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)