होम मौत के बाद ही होगा विलय...गुलाम नबी आजाद ने बताया, कब होगा नई पार्टी का गठन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 11, 2022 09:08 PM

मौत के बाद ही होगा विलय...गुलाम नबी आजाद ने बताया, कब होगा नई पार्टी का गठन

मौत के बाद ही होगा विलय...गुलाम नबी आजाद ने बताया, कब होगा नई पार्टी का गठन

मौत के बाद ही होगा विलय...गुलाम नबी आजाद ने बताया, कब होगा नई पार्टी का गठन

हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि वह 10 दिन के भीतर अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा 'आजाद' होगी। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नए राजनीतिक दल का अजेंडा जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली और लोगों की नौकरी तथा भूमि अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कश्मीर घाटी में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं अपने सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं, जो मेरे साथ खड़े हैं और मेरी नई पार्टी का आधार हैं, जिसकी घोषणा अगले 10 दिन के भीतर की जाएगी।'


उत्तरी कश्मीर के बारामूला में डाक बंगला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा कि उनकी नई पार्टी अपने नाम की तरह अपनी विचारधारा और सोच में 'आजाद' होगी। उन्होंने कहा, 'मेरी पार्टी आजाद होगी। मेरे कई सहयोगियों ने कहा कि हमें पार्टी का नाम आजाद रखना चाहिए। लेकिन, मैंने कहा कभी नहीं। लेकिन, इसकी विचारधारा स्वतंत्र होगी, जो किसी अन्य में शामिल या विलय नहीं होगी। ऐसा मेरी मृत्यु के बाद हो सकता है, लेकिन तब तक नहीं।'

आजाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने और लोगों की नौकरी और भूमि अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'मेरी पार्टी विकासोन्मुखी होगी। इसका एजेंडा लोगों को रोजगार के अवसर प्रदन करना होगा।'
     
आजाद (73) ने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं हैं, चाहे वह राष्ट्रीय हो या क्षेत्रीय। उन्होंने कहा, 'विभिन्न दलों में कई लोग मेरे दोस्त हैं।' आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस के साथ अपने पांच दशक लंबे संबंध को तोड़ते हुए कहा कि पार्टी 'पूरी तरह खत्म हो चुकी है।' उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पार्टी के पूरे परामर्श तंत्र को 'ध्वस्त' करने का आरोप लगाया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)