होम मॉरीशस में आयोजित ‘क्वालिटी यूथ इनीसिएटिव समिट’ में CMS छात्रों ने जीती ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्राफी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 12, 2022 07:34 PM

मॉरीशस में आयोजित ‘क्वालिटी यूथ इनीसिएटिव समिट’ में CMS छात्रों ने जीती ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्राफी

मॉरीशस में आयोजित ‘क्वालिटी यूथ इनीसिएटिव समिट’ में CMS छात्रों ने जीती ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्राफी

मॉरीशस में आयोजित ‘क्वालिटी यूथ इनीसिएटिव समिट’ में CMS छात्रों ने जीती ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्राफी

लखनऊ, 12 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल का कानपुर रोड कैम्पस का 18 सदस्यीय दल मॉरीशस में आयोजित ‘9वें क्वालिटी यूथ इनीसिएटिव समिट’ में प्रतिभाग कर स्वदेश लौट आया। इस सम्मेलन के दौरान सी.एम.एस. छात्रों ने ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्राफी समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में 10 पुरस्कार अर्जित कर देश का नाम रोशन किया। इस यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र दल ने मॉरीशस के उप-राष्ट्रपति माननीय श्री एडी बोसजन से मुलाकात की। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने मॉरीशस के उप-राष्ट्रपति को आगामी नवम्बर में सी.एम.एस. द्वारा आयोजित हो रहे ‘अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन में पधारने का आमन्त्रण किया। श्री एडी बोसजन ने लखनऊ आने का आश्वासन दिया है।

            सम्मेलन के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सी.एम.एस. छात्रों ने अपने ज्ञान-विज्ञान व रचनात्मक का शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। इस क्वालिटी सम्मेलन के अन्तर्गत सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने गणित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतकर डेमिंग अवार्ड अपने नाम किया जबकि केस स्टडी प्रजेन्टेशन में द्वितीय पुरस्कार, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार, पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता में द्वितीय रनरअप का खिताब, वाद-विवाद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब, कवि सम्मेलन प्रतियोगिता में बेस्ट टीम व बेस्ट स्पीकर का खिताब जबकि पेपर प्रजेन्टेशन में ट्राफी जीता। इसके अलावा, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस को बेस्ट क्रिएटिव टीम अवार्ड एवं ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्राफी से नवाजा गया।इस छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय की शिक्षिका सुश्री शिखा भटनागर ने किया जबकि शिक्षिका सुश्री सविता माल व जसनीत कौर डेप्युटी टीम लीडर के रूप में मॉरीशस गई थीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)