होम शी जिनपिंग या शहबाज शरीफ से मिलेंगे पीएम मोदी? SCO सम्मेलन में होगा आमना-सामना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 11, 2022 09:02 PM

शी जिनपिंग या शहबाज शरीफ से मिलेंगे पीएम मोदी? SCO सम्मेलन में होगा आमना-सामना

शी जिनपिंग या शहबाज शरीफ से मिलेंगे पीएम मोदी? SCO सम्मेलन में होगा आमना-सामना

शी जिनपिंग या शहबाज शरीफ से मिलेंगे पीएम मोदी? SCO सम्मेलन में होगा आमना-सामना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15-16 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए उज्बेकिस्तान जा रहे हैं।  विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शिखर सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के नेता, पर्यवेक्षक देशों, एससीओ के महासचिव, एससीओ क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी संरचना (आरएटीएस) के कार्यकारी निदेशक, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति और अन्य आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे। इसका आयोजन समरकंद में किया जा रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचेंगे। 


विदेश मंत्रालय बयान में कहा गया है कि उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री मोदी एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए 15-16 सितंबर को समरकंद की यात्रा करेंगे। बयान में कहा गया है कि शिखर सम्मेलन के दौरान, नेताओं के पिछले दो दशकों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने और राज्य और भविष्य में बहुपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है।

जिनपिंग से मिलेंगे पीएम?
प्रधानमंत्री के शिखर सम्मेलन से इतर कुछ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है। इस संगठन में आठ देश शामिल हैं। ये देश हैं, भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तजाकिस्तान। 2019 में ब्राजील में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग कीमुलाकात हुई थी। हालांकि 2020 में सीमा पर तनाव  बढ़ गया और इसके बाद दोनों नेताओं में कोई मुलाकात नहीं हुई। इस बार भी अब तक द्विपक्षीय बैठक के बारे में कोई आधिकारिक बात नहीं कही गई है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)