होम कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा लगाएंगे बीजेपी का बेड़ा पार? पीएम मोदी ने भी दे दिए संकेत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 3, 2022 11:35 PM

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा लगाएंगे बीजेपी का बेड़ा पार? पीएम मोदी ने भी दे दिए संकेत

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा लगाएंगे बीजेपी का बेड़ा पार? पीएम मोदी ने भी दे दिए संकेत

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा लगाएंगे बीजेपी का बेड़ा पार? पीएम मोदी ने भी दे दिए संकेत

कर्नाटक में चुनाव करीब आते ही यहां के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के दिन बहुरने लगे हैं। भाजपा ने आगामी चुनाव को देखते हुए जहां एक तरफ उन्हें संसदीय बोर्ड में एंट्री दी है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को पीएम मोदी के दौरान जो कुछ देखने को मिला उससे यह स्पष्ट हो गया कि इस प्रदेश में भाजपा का बेड़ा पार लगाने की जिम्मेदारी येदियुरप्पा के कंधे पर ही है। साथ ही इस बात के भी संकेत मिल गए कि बोम्मई का रास्ता अब आसान नहीं रह गया है। शनिवार को येदियुरप्पा ने दावा कि वह सुनिश्वित करेंगे कि आने वाले चुनाव में भाजपा को प्रदेश में बड़ी जीत हासिल हो। 


तब किसी कार्यक्रम में नहीं दिखे थे
बीएस येदियुरप्पा शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच शेयर कर रहे थे। यह कुछ महीने पहले के उस नजारे से बिल्कुल अलग था जब योगा डे के दौरान पीएम मोदी ने बेंगलुरू और मैसूर का दौरा किया था। उस वक्त येदियुरप्पा केवल पीएम मोदी को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इसके बाद पीएम मोदी के किसी भी कार्यक्रम में उन्हें देखा नहीं गया। जबकि पीएम दो दिन तक वहां मौजूद थे। हालांकि शुक्रवार को सिचुएशन पूरी तरह से बदली हुई थी। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी जब मंगलुरू पहुंचे तो वह येदियुरपा से बेहद आत्मीयता के साथ बात कर रहे थे। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने येदियुरप्पा का हाथ भी अपने हाथों में पकड़ रखा था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)