होम रूस-यूक्रेन वॉर पर भारत का रुख स्वतंत्र, सीमा समस्या पर कैसे निपटे दुनिया ने देखाः जयशंकर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 3, 2022 11:32 PM

रूस-यूक्रेन वॉर पर भारत का रुख स्वतंत्र, सीमा समस्या पर कैसे निपटे दुनिया ने देखाः जयशंकर

रूस-यूक्रेन वॉर पर भारत का रुख स्वतंत्र, सीमा समस्या पर कैसे निपटे दुनिया ने देखाः जयशंकर

रूस-यूक्रेन वॉर पर भारत का रुख स्वतंत्र, सीमा समस्या पर कैसे निपटे दुनिया ने देखाः जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध पर भारत के स्वतंत्र रुख और समझौतों का उल्लंघन करते हुए चीन द्वारा सीमा (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के पास 'सैनिकों की तैनाती'' किये जाने के बाद उसके(भारत के) दृढ़ रुख की पूरे विश्व ने सराहना की है।
     
'भारतीय विदेश नीति : परिवर्तनकारी दशक' विषय पर भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद में व्याख्यान देते हुए एस जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन युद्ध पर स्वतंत्र रुख अपना कर भारत ने कई देशों की भावनाओं को व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की परिस्थितियों में देशों पर कोई एक पक्ष चुनने का भारी दबाव रहता है।


उन्होंने कहा, ''यह कि हमने स्वतंत्र रुख अपनाया है, यह कि हमने हमारे लोगों के कल्याण के दृष्टिकोण से जिन फैसलों को सही समझा, वही फैसला लिया है, इस बात की पूरी दुनिया ने सराहना की है।''

जयशंकर ने कहा, ''दो साल पहले महामारी के बीच में चीन ने समझौते का उल्लंघन करते हुए हमारी सीमा के करीब सैनिक तैनात कर दिये। हम अपने रुख पर कायम रहे और दो साल से हम उसपर काम कर रहे हैं, कोई नरमी नहीं बरत रहे हैं और मुझे लगता है कि विश्व ने इसकी (हमारे रुख की) सराहना की है।''
     उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय ने देखा कि भारत ''जमीनी स्तर पर मजबूत और अपने हितों को सामने रखने में मुखर भी हो सकता है।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)