होम भूपेंद्र सिंह चौधरी ने संभाला कार्यभार, कहा- बीजेपी कार्यकर्त्ता मूल्यों के लिए करता है काम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 29, 2022 10:30 PM

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने संभाला कार्यभार, कहा- बीजेपी कार्यकर्त्ता मूल्यों के लिए करता है काम

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने संभाला कार्यभार, कहा- बीजेपी कार्यकर्त्ता मूल्यों के लिए करता है काम

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने संभाला कार्यभार, कहा- बीजेपी कार्यकर्त्ता मूल्यों के लिए करता है काम

बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को लखनऊ में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता मूल्यों के लिए काम करता है। भूपेंद्र सिंह ने आगे कहा, "मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझें यूपी का महत्वपूर्ण काम मिला है। यह भाजपा की ताकत है कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को यहां तक पहुंचाया है। मैं जिला अध्यक्ष, क्षेत्र अध्यक्ष और अब प्रदेश अध्यक्ष हूं। जब मैं क्षेत्र अध्यक्ष था तभी तो लोग मेरे खिलाफ थे लेकिन मैं काम करता रहा और लोगों का आशीर्वाद मिलता गया। मेरी पार्टी ने मुझें बड़ा सम्मान दिया है।"सीएम योगी की तारीफ करते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, "योगी जी को 2017 में मौका मिला तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने लगा। वे लंबे समय तक तपस्या करने के बाद आज इस भूमिका में आए है। हमारी सरकार ने बिजली पर काम किया है। योगी जी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर रिकार्ड बनाया। आज भाजपा की हर ओर सरकार है। दक्षिण से पूर्वोत्तर तक हमारी सरकार है। हमारा कार्यकर्ता असंतुष्ट नहीं है, हमारे तपस्वी पदाधिकारी हैं।"सपा बसपा पर निशाना साधते हुए कहा भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, "क्या सपा बसपा में हैं तपस्वी नेता हैं? पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हमारी विदेश नीति की तारीफ कर रहे हैं। आज जो केंद्रीय नेतृत्व ने अपेक्षा की उस पर खरा उतरूंगा। सबके साथ काम करेंगे, कार्यकर्ता के एजेंडे पर काम होगा, योगी जी के नेतृत्व में काम करेंगे। नगर निकाय और लोकसभा में शत प्रतिशत सीट जीतेंगे और आपकी ताकत से हम जीतेंगे।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)