होम भाजपा सिर्फ सत्ता की राजनीति में व्यस्त, कन्नौज में बंद दूध प्लांट देख अखिलेश यादव ने किया हमला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 29, 2022 10:18 PM

भाजपा सिर्फ सत्ता की राजनीति में व्यस्त, कन्नौज में बंद दूध प्लांट देख अखिलेश यादव ने किया हमला

भाजपा सिर्फ सत्ता की राजनीति में व्यस्त, कन्नौज में बंद दूध प्लांट देख अखिलेश यादव ने किया हमला

भाजपा सिर्फ सत्ता की राजनीति में व्यस्त, कन्नौज में बंद दूध प्लांट देख अखिलेश यादव ने किया हमला

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को सैफई से लखनऊ जाते समय कन्नौज को लेकर भाजपा पर कई हमले किये। तिर्वा तहसील के उमर्दा में एक्सीलेंस फार वेजिटेबल प्लांट पर पहुंचे और पौधशाला के साथ अधूरी व्यवस्था पर नाराजगी जताई। वह काउ मिल्क प्लांट गए और दूध की कमी और बंद पड़ी मशीनें देख कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता की राजनीति में व्यस्त है। तिर्वां के उमर्दा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश ने बेरोजगारी, बदहाल कानून-व्यवस्था, जर्जर सड़कें व बंद पड़ी परियोजनाओं को शुरू न करने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग काम नहीं करते बस किसी और के उद्घाटन का उद्घाटन करते हैं। कहा कि कन्नौज के काऊ मिल्क प्लांट में न दूध के किसानों को भुगतान मिल रहा है न कर्मचारियों को को वेतन। बिजली है नहीं, टैट्रा पैक प्लांट और उसका मैटेरियरल बर्बाद हो चुका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)