होम चित्रदुर्ग मठ के महंत पर लगा बच्चों के यौन उत्पीड़न का आरोप, अब आया सीएम बोम्मई का बयान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 29, 2022 10:15 PM

चित्रदुर्ग मठ के महंत पर लगा बच्चों के यौन उत्पीड़न का आरोप, अब आया सीएम बोम्मई का बयान

चित्रदुर्ग मठ के महंत पर लगा बच्चों के यौन उत्पीड़न का आरोप, अब आया सीएम बोम्मई का बयान

चित्रदुर्ग मठ के महंत पर लगा बच्चों के यौन उत्पीड़न का आरोप, अब आया सीएम बोम्मई का बयान

कर्नाटक में चित्रदुर्ग स्थित एक प्रमुख मठ के महंत पर बच्चों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। इस संबंध में राज्य के सीएम का भी बयान सामने आ गया है। कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि चित्रदुर्ग स्थित एक प्रमुख मठ के महंत की संलिप्तता वाले मामले की जांच चल रही है और जांच से सच्चाई सामने आएगी।बता दें कि चित्रदुर्ग के मुरुग मठ के शिवमूर्ति मुरुग शरनारू के खिलाफ ‘यौन उत्पीड़न से बच्चों का संरक्षण’ (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने शिवमूर्ति के खिलाफ लगे आरोपों पर यह कहते हुए कोई और टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि मामले की जांच चल रही है।कर्नाटक सीएम ने यहां संवाददाताओं के एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘जब कोई महत्वपूर्ण मामला होता है तो ऐसे में कोई टिप्पणी करना या मामले की व्याख्या करना जांच के लिए सही नहीं है। यहां पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और चित्रदुर्ग में अपहरण का भी मामला है, तो पुलिस ने दोनों ही मामले दर्ज किए हैं और जांच चल रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस को पूरी आजादी है, वह जांच करेगी और सच्चाई सामने आएगी।’’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)