होम सोनाली फोगाट के पीए ने जबरन दिया ड्रग्स, ओवरडोज से हुई मौत, केस फाइल में बड़ी बातें

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 29, 2022 10:08 PM

सोनाली फोगाट के पीए ने जबरन दिया ड्रग्स, ओवरडोज से हुई मौत, केस फाइल में बड़ी बातें

सोनाली फोगाट के पीए ने जबरन दिया ड्रग्स, ओवरडोज से हुई मौत, केस फाइल में बड़ी बातें

सोनाली फोगाट के पीए ने जबरन दिया ड्रग्स, ओवरडोज से हुई मौत, केस फाइल में बड़ी बातें

गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा है कि सोनाली फोगाट की मौत से जुड़ी जांच की विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और डीजी पुलिस को सौंप देगी। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा के मुख्यमंत्री को लगेगा कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए तो उसकी भी सिफारिश की जाएगी। बता दें कि सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े कई राज खुल रहे हैं। गोवा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें फोगाट का पीए सुधीर सांगवान और उसका सहयोगी शामिल है। 
केस फाइल में खुले बड़े राज
बताया जा रहा है कि सोनाली फोगाट मौत मामले की फाइल में कई बड़ी बातें सामने आई हैं। इसमें कहा गया है कि सुधीर सांगवान ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसने ड्रग्स देने की बात मान ली है। बताया जा रहा है कि सांगवान और सुखविंदर ने मिलकर कुल 12 हजार की ड्रग्स खरीदी थी और दो बार में इस फोगाट को दिया था। 
दो बार दी गई ड्रग्स
केस फाइल के मुताबिक सोनाली फोगाट 22 अगस्त को सुधीर सांगवान और सखविंदर वासी के साथ गोवा पहुंची थीं। इसके बाद वे सभी द ग्रैंड  लियोनी रिजॉर्ट में रुके। जानकारी के मुताबिक रिजॉर्ट में ही फोगाट को पहली बार ड्रग्स दी गई। इसके बाद वे कर्लीज रेस्तरां पहुंचे। रात में एक बार फिर उन्हें ड्रग्स दिया गया। आधी रात के बाद सोनाली की तबीयत बिगड़ी तो सुधीर उन्हें वॉशरूम लेकर गया। सुबह सुखविंदर और सुधीर सोनाली फोगाट को लेकर फिर से रिजॉर्ट गए और फिर अस्पताल लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)