होम केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बांटे राशन किट और लंच पैकेट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 29, 2022 10:21 PM

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बांटे राशन किट और लंच पैकेट

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बांटे राशन किट और लंच पैकेट

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बांटे राशन किट और लंच पैकेट

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल सोमवार को बाढ़ प्रभावित मिर्जापुर के छानबे ब्लॉक के दो दर्जन गांवों का भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अकोढ़ी गांव के बाढ़ पीड़ितों में राशन किट और लंच पैकेट का वितरण किया। इसके अलावा अनुप्रिया पटेल ने खम्हरिया में छह कच्चे मकान गिरने की सूचना पर जिले के अफसरों को तत्काल क्षतिपूर्ति दिए जाने के भी निर्देश दिए।
अनुप्रिया पटेल बीते तीन दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर पीड़ितों को राहत सामग्री मुहैया कराने में जुटी हैं। उन्होंने शनिवार को जहां सीखड़ और कोन ब्लाक के विभिन्न गांवों में पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों में राशन किट का वितरण कराया। वहीं रविवार को मझवां ब्लाक के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों की मदद की। सोमवार को छानबे ब्लॉक के बबुरा, अकोढ़ी, देवरी, बिरोही, हरगढ़, गोगांव, जोपा, परवा, खम्हरिया कला, गोड़सर सरपती, गोड़सर पाण्डेय समेत अन्य गांवों में भ्रमण कर निरीक्षण किया। जिगना संवाद के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया से छानबे ब्लाक के ग्राम अदमपुर, जोपा, बबुरा तथा भैदपुर के किसानों ने अवगत कराया कि फसल बीमा कम्पनी खरीफ की फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं देती है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)