होम गुलाम नबी आजाद ने की मोदी की तारीफ तो भड़के जयराम रमेश, बोले- गिरा रहे अपना स्तर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 29, 2022 10:05 PM

गुलाम नबी आजाद ने की मोदी की तारीफ तो भड़के जयराम रमेश, बोले- गिरा रहे अपना स्तर

गुलाम नबी आजाद ने की मोदी की तारीफ तो भड़के जयराम रमेश, बोले- गिरा रहे अपना स्तर

गुलाम नबी आजाद ने की मोदी की तारीफ तो भड़के जयराम रमेश, बोले- गिरा रहे अपना स्तर

कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद पार्टी के नेताओं पर हमला करने से चूक नहीं रहे हैं। अब उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी कर दी तो वार-पलटवार और तेज हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और  सांसद जयराम रमेश  ने ट्वीटर पर कहा कि इस तरह इंटरव्यू देकर गुलाम नबी उस पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जिससे उनका लंबा करियर जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा, आजाद ने ऐसा करके खुद को और नीचे गिरा लिया है। रमेश ने कहा, आज़ाद वर्षों तक जिस पार्टी में रहे। जहां उन्हें सब कुछ मिला। उन्हें उसी पार्टी को बदनाम करने का काम सौंपा गया है। यह उनके स्तर को और गिरा रहा है। आखिर क्यों हर मिनट वह अपने विश्वासघात को सही ठहरा रहे हैं? उन्हें आसानी से बेनकाब किया जा सकता है, लेकिन हम अपना स्तर क्यों गिराएं ?जयराम रमेश ने आजाद पर ये आरोप तब लगाए हैं जब कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए मोदी केवल एक बहाना हैं। कांग्रेस के अंदर ही समस्या है और  इसीलिए जी-23 के नेताओं ने पत्र लिखा था। लेकिन कांग्रेस का आलाकमान नहीं चाहता है कि उनसे कुछ कहा जाए, उनसे सवाल पूछे जाएं। कई बार कांग्रेस की बैठकें हुईं लेकिन कोई भी सलाह नहीं मानी गई। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अंदर मानवता है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)