होम महिला से अश्लीलता करने वाला सिपाही गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने से मचा है हड़कंप
महिला से अश्लीलता करने वाला सिपाही गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने से मचा है हड़कंप
उन्नाव में महिला के साथ अश्लीलता करने वाले दीवान को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। सोमवार को वीडियो का संज्ञान लेते ही सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। वीडियो संज्ञान में आने के बाद उन्नाव पहुंची आईजी के निर्देश पर हरकत में आई गंगाघाट पुलिस ने वीडियो में दिख रही महिला को भी ढूंढ निकाला और उसकी तहरीर पर दीवान के खिलाफ शारीरिक शोषण समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को सोशल मीडिया पर बांगरमऊ थाने में तैनात दीवान दीप चंद्र गौतम का महिला संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो पर एसपी दिनेश त्रिपाठी ने दीवान को निलंबित कर दिया था। उधर, जानकारी पर मंगलवार को आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह भी पहुंचीं तो महकमा हरकत में आ गया। गंगाघाट पुलिस ने वायरल वीडियो में मौजूद महिला की तलाश की। महिला ने दीवान के खिलाफ तहरीर दी है कि पति के गंगाघाट स्टेशन पर तैनात होने से वह सरकारी आवास में रहती है।ढाई साल पहले पति से विवाद होने पर गंगाघाट थाने में शिकायत करने आई थी। वहां दीवान दीप चंद्र ने मोबाइल नंबर लेकर कहा था कि परेशान मत हो पूरी मदद करूंगा। इसी बीच दीवान कमरे पर आया और चाय पीकर चला गया। दोबारा आने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।