होम नूपुर शर्मा के समर्थन में आए राज ठाकरे, कहा- वही बात जाकिर नाइक ने भी कही थी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 23, 2022 10:04 PM

नूपुर शर्मा के समर्थन में आए राज ठाकरे, कहा- वही बात जाकिर नाइक ने भी कही थी

नूपुर शर्मा के समर्थन में आए राज ठाकरे, कहा- वही बात जाकिर नाइक ने भी कही थी

नूपुर शर्मा के समर्थन में आए राज ठाकरे, कहा- वही बात जाकिर नाइक ने भी कही थी


महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने पैगंबर मोहम्मद पर बयान देकर विवादों में घिरीं नूपुर शर्मा का समर्थन किया है। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता का समर्थन करते हुए कहा कि उनसे हर किसी ने माफी मांगने को कहा था। मैं उनका समर्थन करता हूं। नूपुर शर्मा ने जो बात कही थी, वही बात जाकिर नाइक ने भी पहले कही थी। किसी ने भी नाइक से माफी की मांग नहीं की थी। इंडिया टुडे से बात करते हुए राज ठाकरे ने यह बात कही। उन्होंने इस दौरान एआईएमआईएम के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा और कहा कि उसने कई बार हिंदू देवी और देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 


नूपुर शर्मा ने मई के आखिरी सप्ताह में टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी कर दी थी। इसे लेकर जमकर बवाल मचा था और देश भर में प्रदर्शन हुए थे। यही नहीं नूपुर शर्मा का समर्थन करने के मामले में पुणे के उमेश कोल्हे और उदयपुर के कन्हैयालाल की हत्या भी हो गई थी। यही नहीं नूपुर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट ने भी तीखी टिप्पणी की थी और कहा था कि उनके एक बयान के चलते पूरे देश में भूचाल मचा हुआ है। अदालत ने उनसे कहा था कि उन्हें टीवी पर जाकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया था।

इस बीच राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने को लेकर कहा कि उद्धव ठाकरे ने ऐसा किया और उन्हें सिर्फ ढाई साल के लिए ही मुख्यमंत्री का पद मिल पाया था। राज ठाकरे ने कहा कि मैं जब शिवसेना में था तो बालासाहेब ठाकरे ने फैसला लिया था कि जिस पार्टी के पास ज्यादा विधायक होंगे, उसी का मुख्यमंत्री होगा। आप उन चीजों को कैसे बदल सकते हैं, जो पहले से तय हो चुकी हैं? उन्होंने कहा कि जब चुनाव प्रचार के दौरान ही नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कहा था कि देवेंद्र फडणवीस सीएम होंगे तो शिवसेना ने आपत्ति क्यों नहीं जताई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)