होम पाकिस्तान में गलती से दागी गई मिसाइल के लिए वायुसेना के 3 अधिकारी बर्खास्त

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 23, 2022 09:49 PM

पाकिस्तान में गलती से दागी गई मिसाइल के लिए वायुसेना के 3 अधिकारी बर्खास्त

पाकिस्तान में गलती से दागी गई मिसाइल के लिए वायुसेना के 3 अधिकारी बर्खास्त

पाकिस्तान में गलती से दागी गई मिसाइल के लिए वायुसेना के 3 अधिकारी बर्खास्त

सरकार ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में गलती से दागी गई मिसाइल के लिए वायुसेना के 3 अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है। इसी साल की शुरुआत में भारत की ब्रह्मोस मिसाइल गलती से शूट हो गई थी। वायुसेना ने अपने बयान में कहा, "एक ब्रह्मोस मिसाइल गलती से 09 मार्च 2022 को दागी गई थी। घटना के लिए जिम्मेदार तीन अधिकारियों की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।" बता दें कि वायुसेना मुख्यालय से एक एयर वाइस मार्शल को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की आकस्मिक फायरिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। विस्तृत जांच के बाद तीन लोगों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। आपको बता दें कि 9 मार्च को गलती से एक मिसाइल पाकिस्तान की जमीन पर जा गिरी थी। पाकिस्तान द्वारा मामले को उठाए जाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 मार्च को संसद में विस्तृत जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में मिसाइल के आकस्मिक प्रक्षेपण से जुड़ी घटना की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है। उन्होंने राज्यसभा में कहा था, "दुर्भाग्य से 9 मार्च को एक मिसाइल गलती से लॉन्च हो गई थी। यह घटना एक नियमित निरीक्षण के दौरान हुई थी। हमें बाद में पता चला कि यह पाकिस्तान में जा गिरी थी।"वहीं पाकिस्तान ने बताया था कि मिसाइल ने 40,000 फीट की ऊंचाई पर और साउंड की स्पीड से तीन गुना तेज गति से उसके हवाई क्षेत्र के अंदर 100 किमी तक उड़ान भरी। मिसाइल पर कोई वारहेड नहीं था, इसलिए विस्फोट नहीं हुआ। मिसाइल से पाकिस्तान के मियां चन्नू शहर में गिरी। इससे किसी भी तरह की संपत्ति को कोई बड़ा नुकसान या किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ था। हालांकि भारत ने तुरंत इस घटना पर खेद जताया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)