होम पैगंबर टिप्पणी मामला: भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद मिली जमानत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 23, 2022 09:45 PM

पैगंबर टिप्पणी मामला: भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद मिली जमानत

पैगंबर टिप्पणी मामला: भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद मिली जमानत

पैगंबर टिप्पणी मामला: भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद मिली जमानत

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटों के भीतर जमानत दे दी गई। एक अदालत ने उनकी रिमांड वापस कर उन्हें उनकी रिहाई का आदेश दिया है। इससे पहले पैगंबर मोहम्मद पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में टी राजा सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उन्हें मंगलवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि गिरफ्तारी के दौरान दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41 का पालन नहीं किए जाने के बाद अदालत ने उनकी रिहाई का आदेश दिया। टी राजा सिंह को चेतावनी के साथ रिहा कर दिया गया। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना के अपने विधायक टी राजा सिंह को इस्लाम के खिलाफ की गई एक विवादास्पद टिप्पणी के मामले में मंगलवार को पार्टी से निलंबित कर दिया। साथ ही पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर यह भी पूछा कि क्यों ना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए।एक धर्म विशेष के खिलाफ सिंह की कथित विवादास्पद टिप्पणी के मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर समुदाय के कई लोगों ने हैदराबाद में धरना-प्रदर्शन किया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। भाजपा विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में सिंह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं। फारुकी ने हाल ही में शहर में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)