होम देवेंद्र फडणवीस की एंट्री और नितिन गडकरी का एग्जिट, संयोग है या प्रयोग!

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 18, 2022 09:38 PM

देवेंद्र फडणवीस की एंट्री और नितिन गडकरी का एग्जिट, संयोग है या प्रयोग!

देवेंद्र फडणवीस की एंट्री और नितिन गडकरी का एग्जिट, संयोग है या प्रयोग!

देवेंद्र फडणवीस की एंट्री और नितिन गडकरी का एग्जिट, संयोग है या प्रयोग!

भाजपा ने अपनी शीर्ष संस्था संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी को हटाकर और केंद्रीय चुनाव समिति में देवेंद्र फडणवीस को लाकर एक साथ कई संकेत दिए हैं। फिलहाल महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं और दोनों नेताओं के भविष्य को लेकर चर्चाएं हैं। भाजपा के किसी भी नेता ने इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि नितिन गडकरी को उनके बेबाक बयानों के चलते संसदीय बोर्ड से बाहर किया गया है। इसके अलावा बैलेंस बना रहे और महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व भी रहे इसलिए देवेंद्र फडणवीस को मौका दिया है। कहा यह भी जा रहा है कि नितिन गडकरी संघ की पसंद थे, ऐसे में उन्हें हटाना आसान नहीं था। लेकिन उनकी एवज में संघ की ही पसंद कहे जाने वाले देवेंद्र फडणवीस को मौका दिया गया।संयोग ही है कि देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी दोनों ही नागपुर से आते हैं और दोनों ही ब्राह्मण नेता हैं। इस तरह नागपुर और समुदाय दोनों का प्रतिनिधित्व बना हुआ है और नितिन गडकरी संसदीय बोर्ड से बाहर भी हो गए हैं। देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय चुनाव समिति में लाने के भी संकेतों को समझने के प्रयास चल रहे हैं।
महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम, फिर केंद्र में क्यों मिल गया प्रमोशन?
भाजपा के एक तबके का कहना है कि फडणवीस को इसलिए मौका दिया गया क्योंकि उन्होंने हाईकमान की बात को चुपचाप मानते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बनने का फैसला लिया। इसके अलावा राज्य में भाजपा के 116 विधायकों में से करीब 80 ने फडणवीस के डिप्टी सीएम बनने पर नाखुशी जाहिर की थी। ऐसे में पार्टी ने उन्हें प्रमोट करके असंतोष को भी खत्म करने की कोशिश की है।कुछ नेताओं का कहना है कि फडणवीस की एंट्री और गडकरी का एग्जिट महज संयोग नहीं हैं बल्कि प्रयोग है। चर्चा है कि देवेंद्र फडणवीस को भविष्य में केंद्र की सियासत में ही लिया जा सकता है, जबकि महाराष्ट्र में नए बने प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, आशीष शेलार या फिर सुधीर मुनगंटीवार जैसे किसी नेता को प्रमोशन मिल सकता है। इसका अर्थ यह हुआ कि देवेंद्र फडणवीस भी भविष्य के नितिन गडकरी हो सकते हैं। हालांकि यहां बता दें कि यह सभी अनुमान भाजपा के भीतर के कयास भर हैं। इस बारे में हाईकमान से लेकर महाराष्ट्र तक के किसी नेता ने कुछ भी बोला नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)